REET Level-2 (SST) मॉडल पेपर-1: संपूर्ण 150 प्रश्न (कठिन स्तर) – Current Affairs 2025 आधारित

Introducing the REET Level-2 SST Model Paper 2026.

The REET Level-2 SST Model Paper 2026 is crucial for candidates preparing for their exams. This resource provides a comprehensive overview of the syllabus and important questions related to the REET Level-2 SST Model Paper 2026.

Make sure to allocate time for revision of the REET Level-2 SST Model Paper 2026 topics that are most challenging to you.

Overall, the REET Level-2 SST Model Paper 2026 serves as an essential tool for all aspirants.

Reviewing previous years’ REET Level-2 SST Model Paper 2026 can also provide insight into patterns and frequently asked questions.

In addition, understanding the format and types of questions in the REET Level-2 SST Model Paper 2026 can significantly enhance your preparedness.

Students are encouraged to practice thoroughly with the REET Level-2 SST Model Paper 2026 to boost confidence and performance.

REET Level-2 (SST) मेगा मॉडल पेपर-1: संपूर्ण 150 प्रश्न

Taiyari247.com – राजस्थान का सबसे बड़ा एजुकेशन नेटवर्क

REET Mains 2026: भूगोल, इतिहास, करंट अफेयर्स 2025, शिक्षण विधियाँ और मनोविज्ञान के 150 प्रश्न उत्तर सहित

🔗 परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स:

REET एडमिट कार्ड डाउनलोड | 1 लाख भर्ती कैलेंडर 2026 | 4th Grade रिजल्ट

खंड-1: राजस्थान भूगोल, इतिहास, संस्कृति (प्रश्न 1-40)

1. ‘बाप बोल्डर क्ले’ (Bap Boulder Clay) का संबंध किस जिले और युग से है?
उत्तर: फलौदी (जोधपुर), परमो-कार्बोनीफेरस युग।

2. अरावली की चोटियों का अवरोही क्रम क्या है?
उत्तर: अचलगढ़ > खो > सायरा > तारागढ़।

3. कोपेन के ‘BWhw’ प्रदेश में कौन सा जिला युग्म पूर्णतः आता है?
उत्तर: जैसलमेर, बीकानेर (उत्तरी), गंगानगर।

4. राजस्थान में ‘पुरवैया’ हवाएँ किस शाखा से आती हैं?
उत्तर: बंगाल की खाड़ी का मानसून, दक्षिण-पूर्व दिशा से।

5. ‘हाड़ौती पठार’ पर पाई जाने वाली मृदा का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर: वर्टीसोल्स (Vertisols)।

6. कालीबंगा सभ्यता के उत्खनन में कितने स्तर सामने आए हैं?
उत्तर: 5 स्तर।

7. ‘घोसुंडी अभिलेख’ की लिपि और भाषा क्या है?
उत्तर: लिपि- ब्राह्मी, भाषा- संस्कृत।

8. ‘आदिवराह’ और ‘प्रभास’ की उपाधियाँ किसने धारण की थीं?
उत्तर: मिहिरभोज।

9. हल्दीघाटी युद्ध में मुग़ल सेना के हरावल दस्ते का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर: सैयद हाशिम और जगन्नाथ कछवाहा।

10. 1857 की क्रांति के समय ‘धौलपुर’ में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर: गुर्जर देवा और हीरालाल।

11. ‘मेवाड़ पुकार’ मांग पत्र किसने तैयार किया था?
उत्तर: मोतीलाल तेजावत।

12. राजस्थान एकीकरण के चतुर्थ चरण में ‘शिक्षा विभाग’ कहाँ आवंटित हुआ?
उत्तर: बीकानेर।

13. ‘मारवाड़ हितकारिणी सभा’ को अवैध घोषित कब किया गया?
उत्तर: 1929 में।

14. किस लोक देवता की फड़ सबसे लंबी और सबसे पुरानी मानी जाती है?
उत्तर: देवनारायण जी।

15. ‘सांझी’ पूजन मुख्य रूप से किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर: कुंआरी कन्याओं द्वारा (16 दिन)।

16. ‘पिछवाई’ चित्रकला में ‘मशकम’ क्या है?
उत्तर: चमड़े का पानी का पात्र।

17. ‘भटनेर दुर्ग’ के शिल्पी कौन थे?
उत्तर: केकैया।

18. ‘तिमणगढ़ का किला’ (त्रिभुवनगढ़) किस जिले में है?
उत्तर: करौली (गिरि दुर्ग)।

19. राजस्थानी भाषा में ‘रामायण’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर: संत हनुवंत किंकर।

20. ‘कुवलयमाला’ ग्रंथ में ‘मरुभाषा’ को क्या कहा गया है?
उत्तर: मरूवाणी।

21. ‘गरासिया’ जनजाति में मृत्यु भोज को क्या कहा जाता है?
उत्तर: कांधिया / मेक।

22. ‘थेवा कला’ (प्रतापगढ़) में किस रंग के कांच का प्रयोग होता है?
उत्तर: हरा कांच (बेल्जियम ग्लास)।

23. ‘अजरक प्रिंट’ और ‘मलीर प्रिंट’ में मुख्य अंतर क्या है?
उत्तर: अजरक (लाल-नीला), मलीर (काला-कत्थई)।

24. ‘जसनाथी संप्रदाय’ के अनुयायी कितने नियमों का पालन करते हैं?
उत्तर: 36 नियम।

25. ‘काकनवाड़ी का किला’ किस अभयारण्य में स्थित है?
उत्तर: सरिस्का (अलवर)।

26. राजस्थान का कौन सा लोकवाद्य ‘ज्यूज हार्प’ जैसा है?
उत्तर: मोरचंग।

27. ‘सीताबाड़ी का मेला’ किस जनजाति का कुम्भ है?
उत्तर: सहरिया।

28. ‘डूंगरपुर प्रजामंडल’ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर: भोगीलाल पंड्या (1944)।

29. मेवाड़ महाराणा के राज्याभिषेक के समय तिलक कौन करता था?
उत्तर: उन्द्री गांव का भील सरदार।

30. ‘विजय सिंह पथिक’ का मूल नाम और जन्म स्थान क्या था?
उत्तर: भूप सिंह, बुलंदशहर (यूपी)।

31. राजस्थान में ‘टंगस्टन’ की नई खोजें कहाँ हुई हैं?
उत्तर: नाना-कराबे (पाली) और आबू-रेवदर (सिरोही)।

32. ‘माही सुगंधा’ किस फसल की उन्नत किस्म है?
उत्तर: चावल (धान)।

33. 2011 जनगणना में ग्रामीण लिंगानुपात 1000+ वाला जिला?
उत्तर: पाली (1003)।

34. ‘राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र’ (जोहड़बीड़) की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1984 में।

35. ‘इंदिरा गांधी नहर’ (IGNP) की सबसे लंबी लिफ्ट नहर कौन सी है?
उत्तर: कंवर सेन लिफ्ट नहर।

36. ‘छापरवाड़ा बांध’ वर्तमान में किस जिले में स्थित है?
उत्तर: दूदू।

37. ‘राजस्थान का नंदनकानन’ किस झील को कहा जाता है?
उत्तर: सिलीसेढ़ झील (अलवर)।

38. ‘खेजड़ली आंदोलन’ के समय जोधपुर का राजा कौन था?
उत्तर: अभय सिंह।

39. ‘वीर भारत समाज’ (1910) की स्थापना किसने की?
उत्तर: विजय सिंह पथिक और गोपाल सिंह खरवा।

40. ‘त्याग प्रथा’ पर रोक लगाने वाली पहली रियासत कौन सी थी?
उत्तर: जोधपुर (1841)।

खंड-2: राजस्थान सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स (प्रश्न 41-65)

41. ‘मही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना’ की कुल क्षमता क्या है?
उत्तर: 2800 मेगावाट (700MW x 4)।

42. ‘पीएम सूर्य घर योजना’ में प्रतिमाह कितनी यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी?
उत्तर: 150 यूनिट।

43. ‘राइजिंग राजस्थान समिट 2024’ कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: जयपुर।

44. हाल ही में गठित ‘7वें राज्य वित्त आयोग’ के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर: अरुण चतुर्वेदी।

45. एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 में 2030 तक सौर ऊर्जा का लक्ष्य?
उत्तर: 90,000 मेगावाट।

46. देश का पहला ‘पूर्ण बीमित गांव’ कौन सा बना है?
उत्तर: देसूला (अलवर)।

47. ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ (2025-26) में राजस्थान के कितने जिले?
उत्तर: 29 जिले।

48. राजस्थान के किस शहर को ‘विश्व शिल्प नगरी’ घोषित किया गया है?
उत्तर: जयपुर।

49. ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ में राज्य सरकार कितनी अतिरिक्त राशि देगी?
उत्तर: 3000 रुपये।

50. ‘मिशन स्टार्ट’ (Mission Start) का संबंध किससे है?
उत्तर: ई-कक्षा और डिजिटल शिक्षा।

51. ‘पीएम श्री’ योजना के तहत चयनित स्कूलों को क्या कहा जाएगा?
उत्तर: ग्रीन स्कूल।

52. ‘निपुण भारत मिशन’ में ‘बालवाटिका-3’ के बच्चों की आयु क्या है?
उत्तर: 5 से 6 वर्ष।

53. आरटीई धारा 12(1)(ग) में प्रवेश प्रक्रिया का माध्यम क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन लॉटरी।

54. ‘नो बैग डे’ में तीसरा शनिवार किस गतिविधि के लिए है?
उत्तर: ‘खेलेगा राजस्थान, बढ़ेगा राजस्थान’।

55. एसएमसी (SMC) में अभिभावक सदस्यों का प्रतिशत कितना होता है?
उत्तर: 75%।

56. ‘दीक्षा’ (DIKSHA) पोर्टल का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: Digital Infrastructure for Knowledge Sharing।

57. ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना’ में दूध वितरण कब होता है?
उत्तर: सोमवार से शनिवार (प्रतिदिन)।

58. ‘हवामहल’ कार्यक्रम किस संस्था के सहयोग से चलाया गया?
उत्तर: RSCERT और पिरामल फाउंडेशन।

59. हाल ही में ‘शौर्य वन’ का उद्घाटन रक्षा मंत्री ने कहाँ किया?
उत्तर: जैसलमेर।

60. ‘राजस्थान रत्न अवार्ड-2025’ दुबई में किसे दिया गया?
उत्तर: डॉ. अरुण चतुर्वेदी।

61. देश के कुल शहद उत्पादन में राजस्थान का स्थान?
उत्तर: पांचवां।

62. ‘पिपलांत्री’ डॉक्यूमेंट्री का संबंध किस जिले से है?
उत्तर: राजसमंद।

63. ‘ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2023’ का 2030 तक उत्पादन लक्ष्य?
उत्तर: 2000 KTPA।

64. आरपीएससी (RPSC) के वर्तमान अध्यक्ष (2025 अनुसार)?
उत्तर: उत्कल रंजन साहू।

65. हाल ही में चर्चा में रहा ‘देसूला’ गांव किस अभियान से पूर्ण बीमित बना?
उत्तर: ‘सबको बीमा अभियान 2047’।

खंड-3: सामाजिक अध्ययन विषय ज्ञान (प्रश्न 66-125)

66. सिंधु सभ्यता में ‘युगल समाधि’ के साक्ष्य कहाँ से मिले हैं?
उत्तर: लोथल।

67. ऋग्वेद में ‘अघन्या’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
उत्तर: गाय (Cow)।

68. अशोक को ‘बुद्धशाक्य’ किस अभिलेख में कहा गया है?
उत्तर: मास्की लघु शिलालेख।

69. ‘मौर्य प्रशासन’ में ‘सीताध्यक्ष’ किस विभाग का प्रमुख था?
उत्तर: कृषि विभाग।

70. ‘प्रतीतसमुत्पाद’ (Pratityasamutpada) किस धर्म का मूल सिद्धांत है?
उत्तर: बौद्ध धर्म।

71. ‘इक्ता प्रणाली’ को वंशानुगत किस सुल्तान ने बनाया?
उत्तर: फिरोज शाह तुगलक।

72. अकबर के किस नवरत्न की हत्या वीर सिंह बुंदेला ने की?
उत्तर: अबुल फजल।

73. ‘रयतवाड़ी बंदोबस्त’ बम्बई और मद्रास में किसने लागू किया?
उत्तर: थॉमस मुनरो और अलेक्जेंडर रीड।

74. 1857 क्रांति के प्रतीक ‘कमल और रोटी’ का क्या अर्थ था?
उत्तर: सैन्य संगठन और जनता का समर्थन।

75. कांग्रेस के किस अधिवेशन में ‘मौलिक अधिकार’ प्रस्ताव पास हुआ?
उत्तर: कराची अधिवेशन (1931)।

76. ‘सांप्रदायिक पंचाट’ 1932 के विरोध में गांधीजी ने कहाँ अनशन किया?
उत्तर: यरवदा जेल (पुणे)।

77. ‘अगस्त प्रस्ताव’ को “दरवाजे में जंग लगी कील” किसने कहा?
उत्तर: जवाहरलाल नेहरू।

78. भारतीय प्रस्तावना में न्याय, स्वतंत्रता व समानता का क्रम?
उत्तर: 3 न्याय, 5 स्वतंत्रता, 2 समानता।

79. “मूल अधिकार संविधान की अंतरात्मा है” – कथन किसका है?
उत्तर: ग्रेनविले ऑस्टिन।

80. अनुच्छेद 21 में ‘विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया’ किस देश से ली गई?
उत्तर: जापान।

81. राष्ट्रपति चुनाव में कौन भाग नहीं लेता लेकिन महाभियोग में लेता है?
उत्तर: संसद के मनोनीत सदस्य।

82. ‘गणपूर्ति’ (Quorum) के अभाव में सदन स्थगित करने की शक्ति?
उत्तर: अध्यक्ष/सभापति।

83. 73वें संविधान संशोधन में पंचायतों के लिए कितने विषय हैं?
उत्तर: 29 विषय।

84. ‘पृथ्वी का एल्बीडो’ (Albedo) औसत कितना प्रतिशत है?
उत्तर: 30-35%।

85. ‘अश्व अक्षांश’ से ‘डोलद्रम’ की ओर चलने वाली पवनें?
उत्तर: व्यापारिक पवनें।

86. ‘सुण्डा गर्त’ किस महासागर में स्थित है?
उत्तर: हिंद महासागर।

87. भारत में ‘सर्वाधिक ज्वारीय शक्ति’ की संभावना कहाँ है?
उत्तर: खंभात की खाड़ी।

88. ‘करेवा’ (Karewa) मृदा केसर की खेती के लिए कहाँ पाई जाती है?
उत्तर: कश्मीर हिमालय।

89. सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य (2011)?
उत्तर: बिहार (1106)।

90. ‘लौटता हुआ मानसून’ सबसे अधिक वर्षा कहाँ करता है?
उत्तर: कोरोमंडल तट।

91. भारत का कौन सा राज्य ‘बॉक्साइट’ का सबसे बड़ा उत्पादक है?
उत्तर: ओडिशा।

92. ‘सलेम’ इस्पात संयंत्र किस पंचवर्षीय योजना में स्थापित हुआ?
उत्तर: चौथी योजना।

93. ‘मिश्रित खेती’ (Mixed Farming) की प्रमुख विशेषता?
उत्तर: पशुपालन और फसल उत्पादन एक साथ।

94. ‘मानव विकास सूचकांक’ (HDI) के तीन आयाम?
उत्तर: स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन स्तर।

95. ‘गरीबी के दुष्चक्र’ की अवधारणा किसने दी?
उत्तर: रैगनर नर्क्से।

96. उपभोक्ता संरक्षण 2019 में ‘जिला आयोग’ की अधिकारिता?
उत्तर: 50 लाख रुपये तक।

97. ‘वैश्वीकरण’ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव?
उत्तर: लघु उद्योगों को नुकसान।

98. ‘डब्ल्यूटीओ’ (WTO) का मुख्यालय और स्थापना?
उत्तर: जिनेवा, 1 जनवरी 1995।

99. ‘खाद्य सुरक्षा’ के तीन महत्वपूर्ण स्तंभ क्या हैं?
उत्तर: उपलब्धता, पहुँच और सामर्थ्य।

100. भारत में ‘राष्ट्रीय आय’ का अनुमान सबसे पहले किसने लगाया?
उत्तर: दादाभाई नौरोजी।

101. ‘मुद्रास्फीति’ नियंत्रित करने हेतु रेपो रेट में क्या होगा?
उत्तर: वृद्धि।

102. SHG में ‘बचत और ऋण’ संबंधी निर्णय कौन लेता है?
उत्तर: समूह के सदस्य।

103. ‘संविधान सभा’ के संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
उत्तर: बी.एन. राव।

104. ‘प्रारूप समिति’ का गठन कब हुआ?
उत्तर: 29 अगस्त 1947।

105. ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ (Objective Resolution) कब पारित हुआ?
उत्तर: 22 जनवरी 1947।

106. ‘सम्पत्ति का अधिकार’ वर्तमान में किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 300-A।

107. ‘मूल कर्तव्य’ किस समिति की सिफारिश पर जोड़े गए?
उत्तर: स्वर्ण सिंह समिति।

108. राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया कहाँ से ली गई?
उत्तर: अमेरिका।

109. ‘ग्राम सभा’ का सदस्य कौन होता है?
उत्तर: मतदाता सूची में पंजीकृत सभी वयस्क।

110. ‘चिपको आंदोलन’ किस राज्य में हुआ था?
उत्तर: उत्तराखंड।

111. ‘कर्क रेखा’ किस राज्य से नहीं गुजरती (दिए गए विकल्पों में)?
उत्तर: ओडिशा।

112. ‘प्रायद्वीपीय भारत’ की सबसे लंबी नदी?
उत्तर: गोदावरी।

113. ‘सिंधु जल समझौता’ (1960) किन देशों के बीच हुआ?
उत्तर: भारत और पाकिस्तान।

114. ‘मैंग्रोव वन’ सर्वाधिक कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: पश्चिम बंगाल।

115. ‘ऑपरेशन फ्लड’ के सूत्रधार कौन थे?
उत्तर: वर्गीज कुरियन।

116. ‘टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी’ (TISCO) की स्थापना?
उत्तर: 1907 में।

117. ‘काजीरंगा’ राष्ट्रीय उद्यान किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: एक सींग वाले गैंडे के लिए।

118. ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ किन चार महानगरों को जोड़ता है?
उत्तर: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता।

119. साहूकार और व्यापारी किस प्रकार के साख स्रोत हैं?
उत्तर: अनौपचारिक स्रोत।

120. ‘COPRA’ का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Consumer Protection Act।

121. ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) कब लागू हुआ?
उत्तर: अक्टूबर 2005।

122. ‘मनरेगा’ में कितने दिनों के रोजगार की गारंटी है?
उत्तर: 100 दिन।

123. ‘नीति आयोग’ का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर: प्रधानमंत्री।

124. ‘बंगाल विभाजन’ कब रद्द किया गया?
उत्तर: 1911 में।

125. ‘पूना पैक्ट’ (1932) का मुख्य संबंध किससे था?
उत्तर: दलित वर्ग के प्रतिनिधित्व से।

खंड-4, 5 व 6: शिक्षण विधियाँ, मनोविज्ञान व IT (प्रश्न 126-150)

126. ‘सामाजिक अध्ययन’ शिक्षण का उद्देश्य ‘सामाजिक कुशलता’ किसने कहा?
उत्तर: जॉन डीवी।

127. ‘प्रोजेक्ट विधि’ किस सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर: करके सीखना।

128. ‘मस्तिष्क उद्वेलन’ (Brain Storming) किसके लिए उपयोगी है?
उत्तर: सृजनात्मक बालकों के लिए।

129. ‘इकाई योजना’ का आधार कौन सा मनोविज्ञान है?
उत्तर: गेस्टाल्ट मनोविज्ञान।

130. ‘ब्लूम की टैक्सोनॉमी’ में संज्ञानात्मक पक्ष का उच्चतम स्तर?
उत्तर: सृजन करना (Creating)।

131. ‘सामाजिकृत अभिव्यक्ति विधि’ में शिक्षक क्या है?
उत्तर: मार्गदर्शक (Guide)।

132. मूल्यांकन में ‘ब्लूप्रिंट’ की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर: वैधता और संतुलन के लिए।

133. निदानात्मक परीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: कमियां खोजना।

134. दृश्य-श्रव्य सामग्री चयन का मुख्य सिद्धांत?
उत्तर: उद्देश्य की पूर्ति।

135. ‘सूक्ष्म शिक्षण’ का विकास किस विश्वविद्यालय में हुआ?
उत्तर: स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय।

136. किशोरावस्था को ‘तनाव एवं तूफान’ किसने कहा?
उत्तर: स्टेनले हॉल।

137. जीन पियाजे के अनुसार ‘वस्तु स्थायित्व’ किस अवस्था में?
उत्तर: संवेदी-गामक अवस्था।

138. ‘बुद्धि का त्रि-आयामी सिद्धांत’ किसने दिया?
उत्तर: जे.पी. गिलफोर्ड।

139. ‘सीखने का अंतर्दृष्टि सिद्धांत’ किसकी देन है?
उत्तर: गेस्टाल्टवाद।

140. ‘व्यक्तित्व’ मापन की ‘टी.ए.टी.’ (TAT) विधि के प्रतिपादक?
उत्तर: मॉर्गन और मरे।

141. ‘सृजनात्मकता’ हेतु ‘अपसारी चिंतन’ आवश्यक है, किसने कहा?
उत्तर: गिलफोर्ड।

142. आरटीई 2009 में विद्यालय की दूरी (L-1 हेतु)?
उत्तर: 1 किलोमीटर के भीतर।

143. ‘अधिगम का पठार’ बनने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर: प्रेरणा की कमी / थकान।

144. सिगमंड फ्रायड के अनुसार ‘सुखवादी सिद्धांत’ पर कार्य करता है?
उत्तर: इदम (Id)।

145. ‘समावेशी शिक्षा’ का मुख्य आधार क्या है?
उत्तर: “शिक्षा सब के लिए”।

146. ‘यूनिकोड’ कितने बिट का कोड है?
उत्तर: 16 बिट।

147. भारत में ‘सुपर कंप्यूटर’ का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर: विजय पी. भटकर।

148. ‘RFID’ तकनीक का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: Radio Frequency Identification।

149. ‘फिशिंग’ (Phishing) का अर्थ क्या है?
उत्तर: इंटरनेट पर निजी जानकारी चुराना।

150. कंप्यूटर नेटवर्क में ‘LAN’ का विस्तार क्या है?
उत्तर: Local Area Network।

📢 सभी सरकारी अपडेट और PDF के लिए जुड़ें

🟢 Join Official WhatsApp Channel 🔵 Join Official Telegram Group

© 2026 Taiyari247.com – राजस्थान और हरियाणा की भर्तियों का नंबर 1 पोर्टल।

REET Level-2 SST Model Paper 2026: Key Insights and Tips

Scroll to Top
📲